हमारे देश में बहुत सारे लोग यात्रा करना पसंद करते हैं | और बचपन से ही सबको यात्रा करने का शौक होता है | क्योंकि हमारे देश में आस्था और धर्म पर बहुत विशवास किया जाता है | श्री वैष्णो देवीजी की यात्रा हो या बाबा अमरनाथ जी की या श्री केदार नाथ जी की यात्रा या शिर्डी बाबा की यात्रा हो या सिद्धिविनायक की यात्रा या फिर रामेश्वरम यात्रा हो या चार धाम यात्रा या कैलाश मानसरोवर यात्रा | इन सभी यात्राओं पर जाने के लिए लोग लालायित रहते हैं | बच्चों में भी इन यात्राओं के लिए बहुत उत्सुकता होती है | गर्मियों की छुट्टियों में तो बच्चों में बहुत अधिक उत्साह देखा जाता है | वह कहीं ना कहीं घूमने जाना चाहते हैं | माता पिता भी उन्हें ऐसी जगह ले जाना पसंद करते हैं जो धार्मिक भी हो और मनमोहक भी |
यात्रा को आसान बनायगा Yatra 99 | Traveling Make Easy
हमें भी यात्रा करना बहुत अच्छा लगता है | इसीलिए हमने यह ब्लॉग yatra99.com बनाया है | हम अपने ब्लॉग में अपनी सभी यात्राओं की जानकारी देने की कोशिश करेंगे | जिससे आपको यात्रा करना आसान हो जाए | हम आपको अपने अनुभवों के आधार पर बतायंगे की आप कब और कैसे यात्रा करें | किस रस्ते से जाएँ | कहाँ कहाँ रुकें | कौनसे पर्यटन स्थान हैं जहाँ आप जा सकते है | इसके अतिरिक्त यात्रा पर जाने से पहले क्या क्या सामान अपने साथ ले जाएँ | यात्रा के दौरान क्या क्या सावधानियां रखें आदि |
देश विदेश के पर्यटन स्थलों की जानकारी यात्रा99 डॉट कॉम पर | All Tourist Places Information
इसके अतिरिक्त हम अपने ब्लॉग में देश विदेश के सभी महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों की जानकारी देंगे जहाँ आप घूमने जा सकते हैं | हमारे देश में और विदेश में ऐसी बहुत सारी घूमने की जगह हैं जो आपका मन मोह सकती हैं | जैसे कश्मीर, शिमला, नैनीताल, मसूरी, अल्मोड़ा, रानीखेत, गोवा आदि | हम अपने ब्लॉग में इन सभी पर्यटन स्थलों की यात्रा के बारे में भी विस्तार से जानकारी देने की कोशिश करेंगे | जिससे आपकी यात्रा सुहानी हो जाए और आप अपने परिवार के साथ फुल एन्जॉय कर सकें |
यात्रा की जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें | Contact For More Tourism
अगर आपको भी किसी यात्रा की जानकारी हमारे ब्लॉग में चाहिए तो आप हमें जरुर संपर्क करें | हम जल्द से जल्द उस स्थान के बारे में पूरी जानकारी यहाँ पोस्ट करने की कोशिश करेंगे | आप हमसे मोबाइल नंबर, व्हाट्स अप नंबर, ईमेल एड्रेस, फेसबुक, instagram आदि पर संपर्क कर सकते हैं |
अगर आपको हमारा यह ब्लॉग yatra99.com पसंद आया होतो तो हमारे ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करेंगे |
जय हिन्द जय भारत